फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   suicide attempt by school girl, know why

स्कूली छात्रा ने उठाया ऐसा कदम, हर कोई सहमा

Sat, 25 Nov 2017 04:49 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 25 Nov 2017 04:49 PM IST
विज्ञापन
suicide attempt by school girl, know why
demo pic
अजमेर की आनासागर झील पर आज उस समय अचानक हड़कंप मच गया, जब एक स्कूली छात्रा ने छलांग लगाकर खुदकुशी का प्रयास किया। झील के किनारे कपड़े धोने वाले लोगों ने तुरंत छात्रा को बाहर निकालकर जेएलएन अस्पताल भिजवाया, जहां उसका उपचार जारी है।
विज्ञापन



क्रिश्चयनगंज थाने के उपनिरीक्षक रणजीत सिंह ने बताया कि पंचशील स्थित गणेश गुवाड़ी निवासी 16 वर्षीय मोनिका सेन्ट्रल गर्ल्स की छात्रा है। शनिवार को स्कूल यूनिफाॅर्म में मोनिका ने आनासागर झील में छलांग लगा दी। ये देखकर वहां कपड़े धो रहे लोगों ने झील में कूदकर मोनिका को बाहर निकाला। पुलिस भी मौके पर पहुंची और उसको तुरंत अस्पताल पहुंचाया। उपनिरीक्षक रणजीत सिंह ने बताया कि अब मोनिका की स्थिति खतरे से बाहर है। मोनिका ने किन परिस्थितियों में खुदकुशी का प्रयास किया, इसके बारे में पता लगाया जा रहा है। मोनिका के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। परिजनों के अनुसार मोनिका पिछले कुछ दिनों से डिप्रेशन में चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed