{"_id":"5a4f7de74f1c1b40198b4fe2","slug":"student-of-the-sos-balagram-s-jaipur-the-example-of-the-sincerity-of-presenting","type":"story","status":"publish","title_hn":"सातवीं कक्षा के छात्र को रास्ते में मिले 1500 यूरो, लौटाकर बन गया मिसाल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सातवीं कक्षा के छात्र को रास्ते में मिले 1500 यूरो, लौटाकर बन गया मिसाल
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 05 Jan 2018 07:16 PM IST
विज्ञापन
सातवीं कक्षा का छात्र सूर्यप्रकाश
- फोटो : Vishnu Sharma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सातवीं कक्षा के एक छात्र को सड़क पर 1500 यूरो पड़े मिले। उसने ये राशि पुलिस को लौटाकर ईमानदारी की मिसाल दी।
मामला राजस्थान के जयपुर का है। यहां एसओएस बालाग्राम में सातवीं कक्षा का छात्र सूर्य प्रकाश 20 दिसंबर को दूध लेने बाजार गया था। उसे रास्ते में ये विदेशी मुद्रा मिली। बालग्राम लौटकर उसने ये विदेशी मुद्रा ग्राम यूथ लीडर रमन्ना को सौंप दिए।
इसके बाद रमन्ना ने बालग्राम के निदेशकों को इसकी सूचना दी। फिर बालग्राम की अंजली भट्ट सूर्यप्रकाश को लेकर जयपुर पुलिस कमिश्नरेट कार्यालय पहुंची। जहां उन्होंने पुलिस कमिश्नर संजय अग्रवाल और अतिरिक्त प्रफुल्ल कुमार से मुलाकात कर यह विदेशी मुद्रा लौटा दी। सूर्य प्रकाश की ईमानदारी के लिए जयपुर के पुलिस कमिश्नर संजय अग्रवाल और अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर प्रफुल्ल कुमार ने पीठ थपथपाई। इस विदेशी मुद्रा की भारतीय रुपयों में कीमत करीब सवा लाख रुपए है।