{"_id":"5a16892d4f1c1bd9798be628","slug":"stole-the-sdm-shoe-the-police-caught","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मंदिर में 'साहब' की जूता चुराई, फुर्तीली पुलिस घंटे भर में चोरों को पकड़ लाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मंदिर में 'साहब' की जूता चुराई, फुर्तीली पुलिस घंटे भर में चोरों को पकड़ लाई
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 23 Nov 2017 02:52 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : demo pic
साहब के जूते क्या चोरी हुए पुलिस ऐसी हरकत में आई कि घंटे भर में दो चोरों को धर दबोचा। चोरों के साथ ही साहब के जूते भी बरामद कर लिए गए। पुलिस की इतनी फुर्ती देख सभी ने तारीफ की, बस सवाल यह भी उठा दिया कि बाकी मामले में भी इसी तरह की तत्परता रहे तो अच्छा हो।
मामला पाली के नागा बाबा बगीची का है। बगीची में व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए एसडीएम महावीर सिंह कल सुबह पहुंचे। बगीची में बने नए विनायक मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह भी था। वहां मंदिर में प्रवेश करने से पहले एसडीएम ने अपने जूते मंदिर के बाहर उतार दिए। पूजा में जाकर एसडीएम लौटे तो वे चौंक गए।
एसडीएम ने देखा कि उनके जूते वहां से गायब थे। एसडीएम साहब के जूते गायब होने की खबर आते ही पुलिस हरकत में आ गई।

Trending Videos
पुलिस आ गई हरकत में
डेमो इमेज
पुलिस ने मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद ली। कैमरों से जूते चुराने वाले दो युवक नजर आए। इसमें वे जिस बाइक से रवाना हुआ वो भी दिखी। बाइक के नम्बर के आधार पर पुलिस ने युवकों को करीब एक घंटे बाद धर दबोचा।
जूता चुराई में पकड़े गए दोनों युवकों का नाम शाहरुख और निसार बताया जा रहा है।
जूता चुराई में पकड़े गए दोनों युवकों का नाम शाहरुख और निसार बताया जा रहा है।