फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Stole the SDM shoe, the police caught

मंदिर में 'साहब' की जूता चुराई, फुर्तीली पुलिस घंटे भर में चोरों को पकड़ लाई

Thu, 23 Nov 2017 02:52 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 23 Nov 2017 02:52 PM IST
विज्ञापन
Stole the SDM shoe, the police caught
डेमो - फोटो : demo pic
साहब के जूते क्या चोरी हुए पुलिस ऐसी हरकत में आई कि घंटे भर में दो चोरों को धर दबोचा। चोरों के साथ ही साहब के जूते भी बरामद कर लिए गए। पुलिस की इतनी फुर्ती देख सभी ने तारीफ की, बस सवाल यह भी उठा दिया कि बाकी मामले में भी इसी तरह की तत्परता रहे तो अच्छा हो।
विज्ञापन


मामला पाली के नागा बाबा बगीची का है। बगीची में व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए एसडीएम महावीर सिंह कल सुबह पहुंचे। बगीची में बने नए विनायक मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह भी था। वहां मंदिर में प्रवेश करने से पहले एसडीएम ने अपने जूते मंदिर के बाहर उतार दिए। पूजा में जाकर एसडीएम लौटे तो वे चौंक गए।
विज्ञापन


एसडीएम ने देखा कि उनके जूते वहां से गायब थे। एसडीएम साहब के जूते गायब होने की खबर आते ही पुलिस हरकत में आ गई।

पुलिस आ गई हरकत में

Stole the SDM shoe, the police caught
डेमो इमेज
पुलिस ने मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद ली। कैमरों से जूते चुराने वाले दो युवक नजर आए। इसमें वे जिस बाइक से रवाना हुआ वो भी दिखी। बाइक के नम्बर के आधार पर पुलिस ने युवकों को करीब एक घंटे बाद धर दबोचा।

जूता चुराई में पकड़े गए दोनों युवकों का नाम शाहरुख और निसार बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed