{"_id":"5a295e884f1c1bb34a8b4a9f","slug":"sri-ganganagar-acb-trap-a-jen-for-taking-bribe-of-50-thousand","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिल की रीडिंग कम करने की एवज में मांगी 50 हजार की रिश्वत, जेईएन गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिल की रीडिंग कम करने की एवज में मांगी 50 हजार की रिश्वत, जेईएन गिरफ्तार
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 07 Dec 2017 09:20 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने आज एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बिजली कंपनी के जेईएन को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। एसीबी ने यह कार्रवाई राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में की।
टीम प्रभारी एडिशनल एसपी राजेंद्र ढिंढारिया ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी राकेश कुमार मीणा प्रताप नगर, सांगानेर जयपुर का रहने वाला है। वह श्रीगंगानगर में नेतेवाला जोधपुर डिस्कॉम में ग्रामीण उपखंड में जेईएन है। उसके खिलाफ होमलैंड सिटी, श्रीगंगानगर निवासी बलकरण सिंह बराड़ ने एसीबी में शिकायत दर्ज करवाई थी।
जिसमें बताया कि आरोपी राकेश कुमार ने बताया कि तुम्हारे ट्यूबवेल कनेक्शन में मीटर रीडिंग कम बता रहा हूं। तुम्हारे तीन लाख रुपए पेनल्टी लगेगी। यदि मुझे 70 हजार रुपए दे दो तो मामला रफा—दफा हो जाएगा। शिकायत के सत्यापन के बाद आज परिवादी बलकरण को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेकर बुलाया। इसके बाद ज्योंही जेईएन राकेश कुमार मीणा ने रिश्वत की रकम को लिया। एसीबी ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।