फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   some jail will be shifted in rajasthan

आबादी से घिरे है ये नौ जेल, अब होंगे बाहर शिफ्ट

Tue, 11 Apr 2017 03:07 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Tue, 11 Apr 2017 03:07 PM IST
विज्ञापन
some jail will be shifted in rajasthan
राजस्थान सरकार - फोटो : Demo pic
राजस्थान में नौ जेल ऐसे है जो घनी आबादी के बीच स्थित हैं। सरकार ने इन्हें आबादी से दूर शिफ्ट करने की कवायद तेज कर दी है। 
विज्ञापन


गृहमंत्री गुलाब चंद कटारिया के अनुसार, जयपुर, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, भीलवाड़ा एवं शाहपुरा सहित अन्य 9 जेलों को आबादी से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रही है। इस संबंध में शीघ्र ही नेशनल बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन काॅर्पोरेशन के साथ एमओयू किया जाएगा।

कटारिया सोमवार को शासन सचिवालय स्थित अपने कक्ष में जेल शिफ्टिंग के संबंध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में उन्होंने बताया कि जेल शिफ्टिंग के लिए एनबीसीसी (नेशनल बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन काॅर्पोरेशन) के अधिकारी आगामी 15 दिनों में विभिन्न जेलों का दौरा करेंगे और उसके बाद सरकार को अपना प्रस्ताव देंगे। 
विज्ञापन


गृहमंत्री ने बताया कि इस कम्पनी ने राज्य सरकार को एमओयू का फाॅरमेट सौंप दिया है, राज्य सरकार इसका अध्ययन करने के बाद ही उचित निर्णय लेगी। बैठक में प्रमुख शासन सचिव दीपक उप्रेती, शासन सचिव सुवीर कुमार, महानिदेशक जेल अजीत सिंह, एनसीसीबी व पीडब्ल्यूडी के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed