फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Slaughtered by bike, youth dumped in river, 26 hours later found dead

बाइक से फिसलकर नदी में डूबा युवक, 26 घंटे बाद लाश मिली

Mon, 31 Jul 2017 07:38 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Mon, 31 Jul 2017 07:38 PM IST
विज्ञापन
Slaughtered by bike, youth dumped in river, 26 hours later found dead
road river - फोटो : Demo pic
शहर के बीसलपुर फांटा पर मीठड़ी नदी में पानी की रपट पर बहे युवक के शव को आज दूसरे दिन दोपहर करीब एक बजे तक निकाल लिया गया। 
विज्ञापन


जोधपुर पुलिस के मुताबिक बीसलपुर के भाटों की ढाणी का रहने वाला मुकेश पुत्र मोतीलाल बंजारा रविवार की सुबह मीठड़ी नदी के किनारे से गुजर रहा था। जहां पानी की रपट पर बाइक फिसल गई और मुकेश नदी में गिर पड़ा। वह गहरे पानी में चला गया। घटना के वक्त मुकेश के दो और दोस्त साथ में होने की जानकारी मिली है। जो कि नदी से बाहर आ गए। उसकी बाइक को भी बाहर निकाल लिया, लेकिन मुकेश पानी में डूब गया। 


घटना का पता चलने पर पुलिस व स्थानीय गोताखोरों के अलावा सेना के जवान आज दोपहर तक मुकेश को नदी में तलाश करते रहे। इस बीच तेज बारिश मुसीबत बनी रही। दोपहर करीब एक बजे गोताखोरों ने मुकेश को बाहर निकाल लिया। उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर मुकेश के परिजन भी रोते- बिलखते पहुंच गए। डांगियावास पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed