फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Sister was a dirty look of Tantric, brother killed by murder

बहन पर थी तांत्रिक की गंदी नजर, भाई ने कर दी हत्या

Sun, 05 Nov 2017 05:08 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 05 Nov 2017 05:08 PM IST
Sister was a dirty look of Tantric, brother killed by murder
मृतक - फोटो : amar ujala
राजस्थान के भिवाड़ी के बाबा मोहनराम मंदिर में दर्शन करने मेरठ से आए तांत्रिक की युवक ने देशी कट्टे से गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद बाबा के साथ आए सेवकों ने आरोपी युवक को दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया।


भिवाड़ी फूलबाग थाना एसएचओ विक्रांत शर्मा ने बताया कि यूपी के गाजियाबाद जिला निवासी चंद्रपाल यादव मेरठ के शताब्दी नगर में बाबा मोहनराम का मंदिर बनाकर परिवार के साथ वहीं रहता था। तांत्रिक चंद्रपाल तंत्र-मंत्र से झाड़फूंक का काम करता था। उसके पास मेरठ के मवाना थाना क्षेत्र के भिटवारा निवासी वीरसिंह का परिवार झाड़फूंक करवाने आता था। इस दौरान चंद्रपाल ने वीरसिंह के परिवार से नजदीकियां बढ़ा ली और उसके घर जाने लगा। चंद्रपाल काफी समय से वीरसिंह की बेटी का इलाज कर रहा था, लेकिन उसे कोई फायदा नहीं हुआ।


तभी चंद्रपाल उस पर गंदी नजर रखने लगा। यह बात वीरसिंह की बेटी ने अपने भाई सुमित गुर्जर को बताई तो वह आग बबूला हो गया। अब सुमित चंद्रपाल के उनके घर आने पर आपत्ति जताने लगा, लेकिन झाड़फूंक में अंधे परिवार ने उसकी एक ना मानी। फिर सुमित ने अपनी बड़ी बहन की आबरू बचाने के लिए तांत्रिक चंद्रपाल की हत्या करने की योजना बनाई और मौके की तलाश में जुट गया।
विज्ञापन

ऐसे दिया वारदात को अंजाम

Sister was a dirty look of Tantric, brother killed by murder
आरोपित - फोटो : amar ujala
चंद्रपाल मोहनराम मंदिर में अपने सेवको के साथ हर महीने यहां भिवाड़ी आकर दर्शन किया करता था। गत शनिवार को दोपहर बाद करीब तीन बजे चंद्रपाल अपने भक्तों के साथ काली खोली पहुंचा और बंशी धर्मशाला में ठहरा। उसका पीछा करते हुए आरोपी सुमित भी पहुंच गया। यहां रात करीब सवा नौ बजे मौका देखकर चंद्रपाल के कनपटी पर देशी कट्टे से गोली मार दी। इससे चंद्रपाल की मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने उसे दबोच लिया। जिसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed