फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Sikar rajasthan After the road accident, the crowd fire roadways bus, stones throwen on the police

अफवाह बनी बवाल : उपद्रवियों ने रोडवेज बस फूंक किया पथराव, पुलिस ने दागे आंसू गैसे के गोले

Thu, 28 Dec 2017 09:21 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Thu, 28 Dec 2017 09:21 PM IST
विज्ञापन
Sikar rajasthan After the road accident, the crowd fire roadways bus, stones throwen on the police
बाजार में आगजनी और भीड़ - फोटो : Amar Ujala
प्रदेश में आज एक अफवाह ने भयावह रूप ले लिया। गुस्से में आए लोगों ने रोडवेज की बस को आग के हवाले कर दिया। इसके बाद जमकर पथराव हुआ और जवाब में पुलिस को भी आंसू गैस के गोले दागने पड़े।
विज्ञापन


पूरा मामला राजस्थान के सीकर जिले से जुड़ा है। यहां वार्ड नंबर 10, इस्लामिया स्कूल के पीछे रहने वाला युनूस भाटी (25) बाइक से फतेहपुर रोड पर जा रहा था। इसी दौरान रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर घायल हो गया। इसके बाद अफवाह फैली कि बस ड्राइवर शराब के नशे में था और इसके कारण लापरवाही से गाड़ी चलाने से युवक की मौत हो गई। फिर तो यहां बवाल हो गया। गुस्साई भीड़ ने राजस्थान रोडवेज बस में तोड़फोड़ कर उसे आग के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को खदेड़ा तो उपद्रवियों ने पुलिस पर भी पथराव शुरू कर दिया। भीड़ ने बाजार में खड़े एक दर्जन वाहनों में जमकर तोड़फोड़ की। हालात बिगड़ते देख स्थिति नियंत्रित करने के लिए पुलिस को भी आंसू गैस के गोले दागने पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब 2 घंटे चले उपद्रव के बाद रात को अतिरिक्त पुलिस फोर्स भेजी गई। जिसने भीड़ को खदेड़ा।

 

हालत गंभीर होने पर जयपुर रैफर

Sikar rajasthan After the road accident, the crowd fire roadways bus, stones throwen on the police
वाहनों में तोड़फोड़ कर फूंका - फोटो : File photo
जानकारी के अनुसार, यूनुस की बाइक को सिटी हॉस्पिटल के पास सड़क पार करते वक्त चूरू आगार की रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। इससे यूनुस गंभीर घायल हो गया। राहगीरों ने मदद कर उसे एसके अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे हालत गम्भीर होने पर जयपुर के एसएमएस अस्पताल रैफर कर दिया गया।

दूसरी तरफ, सड़क हादसे के बाद फतेहपुर रोड पर सैकड़ों की संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। इसी बीच यूनुस की मौत होने की खबर फैल गई। इससे आक्रोशित लोगों ने रोडवेज बस में पहले तोड़फोड़ की और फिर उसे आग के हवाले कर दिया।

फिर राह चलते वाहनों पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। सूचना पर सीओ सिटी गिरधारी लाल शर्मा, सीओ ग्रामीण अयूब खान और एएसपी डॉ. तेजपाल सिंह मौके पर पहुंचे। काफी समझाइश पर भी उपद्रवी नहीं माने तब पुलिस ने उन्हें खदेड़ना शुरू कर दिया।

जवाब में आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े

Sikar rajasthan After the road accident, the crowd fire roadways bus, stones throwen on the police
इस पर उपद्रवियों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। तब पुलिस को जवाब में आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। यह मंजर करीब 2 घण्टे तक चला। उपद्रवियों और पुलिस के बीच लाठी-भाटा जंग चलती रही। जिसमें कई उपद्रवियों समेत पुलिसकर्मियों के भी चोटें आई हैं।

इसके बाद और भी पुलिस फोर्स आई तब जाकर भीड़ को नियंत्रित किया गया। इसके बाद फतेहपुर रोड पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। मामले में करीब दो दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed