{"_id":"58ecf8be4f1c1ba368cf62f3","slug":"shivdaspura-police-arrest-four-person-in-charge-of-firing","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार सवार के टोकने पर ही चला दी गोलियां अब शिवदासपुरा में धरे गए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार सवार के टोकने पर ही चला दी गोलियां अब शिवदासपुरा में धरे गए
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 11 Apr 2017 09:39 PM IST
विज्ञापन
पिस्तौल
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयपुर के गोनेर इलाके में रिंग रोड के पास सोमवार देर शाम को एक व्यक्ति को स्कार्पियो में सवार हथियारबंद बदमाशों को टोकना महंगा पड़ गया। टोकने से खफा बदमाशों ने पिस्तौल से दो गोलियां चला दी। इनमें एक गोली पीड़ित की कार के बोनट से टकरा गई और दूसरी हवा में निकल गई। सूचना पर शिवदासपुरा थाना पुलिस ने 5 बदमाशों को मंगलवार को धरदबोचा।
डीसीपी दक्षिण मनीष अग्रवाल ने बताया कि तेलियों का मोहल्ला, शिवदासपुरा निवासी आरोपी मनीष मीणा शिवदासपुरा थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसके 11 मुकदमे है। वहीं, दूसरा आरोपी कैलाश जेफ बरखेड़ा की ढाणी, शिवदासपुरा का है। तीसरा आरोपी अनूप जाट निवासी मुंडावर, अलवर का है, चौथा अशोक मीणा निवासी साईवाड़ आमेर का और पांचवां आरोपी मुकेश मीणा उर्फ मुकेश टोपी है। उसके खिलाफ जवाहर नगर, आमेर, कानोता में हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज है। हाल में उसने कान्हा सांखला नाम के युवक के कानोता में जानलेवा हमला किया था। इन मुकदमों में पुलिस को मुकेश की तलाश थी।
जानकारी के मुताबिक सिरोली, गोनेर रोड निवासी गोकुल मीणा सोमवार शाम करीब पौने सात बजे कार से रिंग रोड, शिवदासपुरा की तरफ जा रहा था। तभी उसे रिंग रोड के पास स्कार्पियो कार में आरोपी नजर आए। उन्हें नशे में देखकर टोकते हुए नाम पता पूछा तो गुस्साए बदमाशों ने पिस्तौल से गोकुल पर फायरिंग कर दी। लेकिन किसी तरह वह बचकर भाग निकला। रात करीब साढ़े आठ बजे शिवदासपुरा थाने में सूचना दी। इसके बाद थानाप्रभारी दीपक खंडेलवाल और सबइंस्पेक्टर संग्राम सिंह के नेतृत्व में टीमों ने देर रात दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।