फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Sax racket, under the guise of Thai Spa, arrested 10 people, including four women

थाई स्पा की आड़ में चल रहा था सैक्स रैकेट, चार युवतियों समेत 10 गिरफ्तार

Mon, 22 May 2017 09:30 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Mon, 22 May 2017 09:30 AM IST
विज्ञापन
Sax racket, under the guise of Thai Spa, arrested 10 people, including four women
स्पा सेंटर में अनैतिक गतिविधि, आरोपी गिरफ्तार - फोटो : Vishnu Sharma
राजधानी जयपुर में एक बार फिर से थाई स्पा की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। बीती देर रात सोढाला पुलिस ने हवा सड़क पर चल रहे स्पा सेंटर मारकर चार युवतियों व पांच ग्राहक युवकों समेत दस जनों को गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ सोढाला थाने में पीटा एक्ट के तहत केस दर्ज कर रविवार को कोर्ट में पेश किया गया। केस का अनुसंधान एसीपी चाकसू वीर सिंह को सौंपा गया है।
विज्ञापन


डीसीपी साउथ योगेश दाधीच ने बताया कि हवा सड़क पर चल रहे थाई स्पा सेंटर में पिछले कई दिनों से स्पा के बहाने अनैतिक काम होने की सूचना मिल रही थी। शनिवार रात करीब सूचना पक्की होने पर एसीपी सोढाला नेमसिंह, थानाप्रभारी व थाने के स्टॉफ ने स्पा सेंटर पर छापा मारा। जहां आपत्तिजनक हालत में तीन युवतियां और पांच युवक मिले। इसके अलावा स्पा सेंटर की एक कर्मचारी युवती और मैनेजर सौरभ सिंह मिला। जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


एसीपी सोढाला नेमसिंह ने बताया कि यह स्पा सेंटर गौरव सिंह का है। वह संचालक है। उसके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया है। वह मौके पर नहीं मिला। इस स्पा सेंटर में नागालैंड की तीन लड़कियों से यह गलत काम करवाया जा रहा था। वहीं, पकड़े गए पांच युवकों में तीन बिजली विभाग में एईएन है। जिनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बोगस ग्राहक बनकर इस गिरोह का पर्दाफाश किया। यह भी जानकारी मिली कि स्पा सेंटर में कस्टमर को स्पा मसाज के बाद नागालैंड की लड़कियों के साथ समय बिताने की का ऑफर दिया जाता है। पुलिस के बोगस ग्राहक को भी ऐसा आॅफर मिला। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed