फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   road accident at sikar road, one got death

जयकारा लगाते हुए खाटूश्याम जी जा रहे इस भक्त की यूं आई मौत

Sat, 04 Mar 2017 01:05 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 04 Mar 2017 01:05 PM IST
विज्ञापन
road accident at sikar road, one got death
accident - फोटो : vishnu sharma
हाथों में ध्वज पताका लिए जय जयकार करते खाटू धाम जा रहे एक पदयात्री की शनिवार को बीच रास्ते में ही सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन

यह दर्दनाक हादसा सीकर रोड पर चौमूं से पहले मेगा हाइवे पर टाटियावास टोल प्‍लाजा के पास हुआ। 
दरअसल, आज सुबह कुछ श्रद्धालुओं का एक दल श्याम बाबा की जय जयकार करते हुए जयपुर से खाटूधाम जा रहा था। पैदल यात्रियों का यह जत्था 
सीकर रोड पर चौमूं इलाके में टाटियावास टोल नाके के समीप पहुंचा था। तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रहा बजरी से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया।
इससे एक पैदल यात्री ट्रक के पलटने से चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

 

दर्दनाक हादसे को देख मदद में जुटे राहगीर

road accident at sikar road, one got death
road accident - फोटो : vishnu sharma
दुर्घटना के बाद हाइवे पर यातायात प्रभावित हुआ। वाहनों की लंबी कतार लग गई। आसपास मौजूद लोग मदद में जुट गए। आशंका थी कि ट्रक के नीचे भी कोई दबा होगा। इससे चौमूं थाना पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। वहीं, हाई वे गश्‍ती दल की टीम भी मौके पर पहुंच गई।
क्रेन की मदद से ट्रक को सीधा करवाया गया। इसके बाद पुलिस ने शव को मोर्चरी ​पहुंचाया। पुलिस के मुताबिक हादसे में मारे गए श्रद्धालु के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed