{"_id":"597735da4f1c1b8d1b8b4697","slug":"retired-principal-s-house-thieves-attacked-jewellery-and-cash-stolen","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड प्रिंसिपल के घर चोरों का हल्लाबोल, लाखों के जेवर व नकदी पार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिटायर्ड प्रिंसिपल के घर चोरों का हल्लाबोल, लाखों के जेवर व नकदी पार
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 25 Jul 2017 05:52 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीती देर रात एक रिटायर्ड प्रिंसिपल के मकान में चोरों ने सेंधमारी कर लाखों रुपए के आभूषण व नकदी चुरा ली।
यह वारदात राजस्थान के अलवर जिले के बड़ौदामेव इलाके में हुई। चोरी गया माल करीब नौ लाख रुपए बताया जा रहा है। बड़ौदामेव पुलिस ने बताया कि नकबजनी की वारदात मोकलहेड़ी गांव में रहने वाले रिटायर्ड प्रिंसीपल बृजलाल शर्मा के घर में हुई।
बीती देर रात को वह अपने घर में सो रहे थे। आज सुबह उठकर देखा तो कमरों में सामान बिखरा पड़ा था। अलमारियों व बक्सों के भी ताले टूटे हुए थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद एफएसएल और डॉग स्क्वॉड टीम मौके पर पहुंची।

करीब 23 तोला सोने और दो किलो चांदी के जेवरात चोरी
chori
- फोटो : amarujala
जानकारी के अनुसार चोर करीब 23 तोला सोने और दो किलो चांदी के जेवरात तथा करीब 40 हजार रुपए नगद बटोरकर ले गए। पीड़ित बृजलाल 31 जून को ही सेवानिवृत्त हुए हैं। चोरी की घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों का आरोप है कि इलाके में आए दिन चोरी की वारदातें होती रहती हैं, लेकिन बदमाशों को पकड़ने में नाकाम रहती है।