{"_id":"59b942254f1c1b36688b457b","slug":"report-against-jail-superintendent","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल अधीक्षक के खिलाफ दर्ज हुई रिपोर्ट, ये है मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेल अधीक्षक के खिलाफ दर्ज हुई रिपोर्ट, ये है मामला
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 13 Sep 2017 08:05 PM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाई सिक्योरिटी जेल में खुद को ब्लेड़ से जख्मी कर आत्महत्या करने का प्रयास करने वाले हार्डकोर आरोपी के पर्चा बयान के आधार पर जेल अधीक्षक सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अजमेर की सिविल लाइंस थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
सिविल लाइंस थानाधिकारी करण सिंह ने बताया कि मंगलवार रात्रि में हार्डकोर अपराधी इमरान ने ब्लेड़ से खुद को जख्मी करके आत्महत्या का प्रयास किया था। इमरान ने पर्चा बयान में कहा था कि जेल अधीक्षक ओमप्रकाश, जेलर स्वामी सहित दो अन्य उसे सुविधा शुल्क के लिए प्रताड़ित करते हैं। वहीं पूर्व में वह भ्रष्टाचार के मामले में गवाह भी था। उसे अपनी गवाही से पलटने के लिए भी दबाव बनाया जा रहा है। थानाधिकारी करण सिंह ने बताया कि इमरान के पर्चा बयान के आधार पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।