{"_id":"5a12bf724f1c1bc8678bc954","slug":"rape-with-women-servant-in-ajmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसा देकर नौकरानी के साथ 'महाराज' कर रहा था घिनौना काम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
झांसा देकर नौकरानी के साथ 'महाराज' कर रहा था घिनौना काम
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 20 Nov 2017 05:28 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपित
- फोटो : amar ujala
नौकरानी को मकान दिलवाने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी रेलवे अधिकारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
मामला अजमेर के रामगंज थाना क्षेत्र का है। अजमेर एससी एसटी सैल प्रभारी डीएसपी कैलाशचंद ने बताया कि रामगंज थाना क्षेत्र में रहने वाली दलित महिला ने शिकायत दी कि अजयनगर निवासी ललित महाराज रेलवे में एसएसई के पद पर कार्यरत है। वह उसके घर पर साफ-सफाई का काम करती थी। ललित महाराज ने उसकी गरीबी का फायदा उठाकर उसे खुद का मकान दिलवाने का झांसा दिया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।
पिछले लंबे समय से वह उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। जब उसने मकान दिलवाने का दबाव बनाया तो उसने गाली-गलौज करके उसे काम से निकाल दिया। डीएसपी कैलाश चंद ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज करके आरोपी ललित महाराज को गिरफ्तार कर लिया है।