फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   rape case in rajasthan father in law raped with her daughter in law in udaipur hotel

होटल के एक कमरे में बहू के साथ रुके ससुर की बिगड़ी नीयत

Fri, 05 Jan 2018 04:02 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Fri, 05 Jan 2018 04:02 PM IST
विज्ञापन
rape case in rajasthan father in law raped with her daughter in law in udaipur hotel
rape - फोटो : Demo pic
एक महिला ने अपने ससुर पर दुष्कर्म का सनसनीखेज आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि वह ससुर के साथ होटल के एक ही कमरे में रुकी थी और देर रात उसे अकेला देख ससुर की नीयत खराब हो गई। 
विज्ञापन


इसके बाद उसने बहू की अस्मत लूट ली। मामला दर्ज होने पर आज पुलिस ने आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला उदयपुर के सलूंबर का है। यहां एक महिला ने अपने ससुर पर दुष्कर्म करने का संगीन मामला दर्ज कराया है। थानाप्रभारी हेरम्ब जोशी ने बताया कि इस मामले में आरोपी ससुर कैलाशपुरी को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


पीड़िता ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि वह 20 दिसम्बर को अपने पिता से मिलने पीहर बांसवाड़ा गई थी। उसका ससुर भी साथ गया था। तब से वे दोनों बांसवाड़ा ही रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

घर की बजाय होटल ले गया ससुर

rape case in rajasthan father in law raped with her daughter in law in udaipur hotel
रेप - फोटो : SELF
3 ​जनवरी को वे दोनों गांव लौट रहे थे। रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी ससुर उसे गांव ले जाने की बजाय उदयपोल इलाके में स्थित एक होटल ले गया। 

दोनों रात को एक ही कमरे में रुके। पीड़िता का आरोप है कि देर रात ससुर की नियत बिगड़ गई। उसने अकेला पाकर दुष्कर्म किया और घर पर किसी को भी नहीं बताने की धमकियां दी। पीड़िता का आरोप है कि होटल से ससुराल पहुंचने पर भी ससुर ने उसे अकेला पाकर दुष्कर्म का प्रयास किया।

इससे परेशान होकर बहू ने पुलिस थाने पहुंचकर ससुर के खिलाफ बलात्कार का मुकदमा दर्ज करवाया। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसका मेडिकल टेस्ट करवाया। बयान दर्ज कर आरोपी ससुर आज गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed