फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   rally for demand of CBI probe

वाहन रैली में फेंके पत्थर, टूटे शोरूम के कांच

Thu, 29 Jun 2017 07:38 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 29 Jun 2017 07:38 PM IST
विज्ञापन
 rally for demand of CBI probe
रैली के दौरान लग गया जाम - फोटो : अमर उजाला
आनंदपाल एनकाउंटर मामले में सीबीआई जांच की मांग अब जोर पकड़ रही है। जोधपुर में मारवाड राजपूत सभा भवन पावटा से जालौरी गेट तक वाहन रैली निकाली गई। रैली के दौरान प्रदर्शनकारियों ने जमकर हंगामा किया और दुकानों पर पत्थर भी फेंके।
विज्ञापन


मारवाड राजपूत सभा भवन पावटा से जालौरी गेट तक राजपूत और रावणा राजपूत समाज ने वाहन रैली निकाली। इस दौरान पावटा से रेलवे स्टेशन और यहां से जालोरीगेट तक समर्थकों ने जमकर हंगामा किया। रैली के दौरान वाहनों पर सवार युवकों ने दुकानों को जबरन बंद करवाया तो वहीं दुकानों पर पत्थर फेंके। इससे कई शोरूम के कांच फूट गए।
विज्ञापन


वहीं युवकों ने जालौरी गेट चौराहा पर भी जमकर हंगामा कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर पथराव किया। इसमें कुछ दुकानदारों को मामूली चोटें भी आईं। हंगामा बढ़ता देख पुलिस का अतिरिक्त जाप्ता भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस के अधिकारियों ने समाज विशेष के लोगों से समझाइश कर मामले को शांत करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, रैली के दौरान की गई तोडफोड को लेकर व्यापारियों ने कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही पुलिस पर भी समय रहते कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed