{"_id":"5a6f3c234f1c1b81268b70bf","slug":"rajasthan-xen-aen-and-driver-trapped-by-acb-taking-bribe-in-jodhpur-and-ajmer","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एसीबी का शिकंजा: एक्सईएन, एईएन और एक ड्राइवर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसीबी का शिकंजा: एक्सईएन, एईएन और एक ड्राइवर गिरफ्तार
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 29 Jan 2018 09:00 PM IST
विज्ञापन
bribe
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसीबी ने दो अलग-अगल जगह कार्रवाई करते हुए मोटी रिश्वत लेने के आरोप में एक्सईएन, एईएन और दलाल ड्राइवर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने यह कार्रवाई अजमेर और जोधपुर में की। अजमेर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की स्पेशल यूनिट ने भैरूंदा के सहायक अभियंता विरेन्द्र कुमार को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। एईएन ने आईटीआई के छात्रों को अच्छे नम्बर देने की एवज में 30 हजार रुपए की रकम मांगी थी।
बातचीत के बाद 20 हजार रुपए में सहमति बनी। आरोपी के खिलाफ थांवला में मंगलम आईटीआई संचालक भगवती प्रसाद ने एसीबी की स्पेशल यूनिट में शिकायत दर्ज करवाई थी।

20 हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़े गए एक्सईएन व ड्राइवर
bribe
- फोटो : Demo pic
एसीबी जोधपुर की टीम ने आज बिजली विभाग के एक्सईएन कन्हैयालाल रैगर व उसके ड्राइवर को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया।
यह रिश्वत विजीलेंस की कार्रवाई नहीं करने की एवज में मांगी गई थी। इस संबंध में जोधपुर में फलौदी जिले के गांव खावा बसजासर के रहने वाले बुद्धाराम विश्नोई ने एसीबी में शिकायत दर्ज करवाई थी।
शिकायत के सत्यापन के बाद आज ट्रेप रचा गया। जिसमें एक्सईएन ने ड्राइवर को रुपए लेने भेजा। तभी रिश्वत लेते हुए उसे पकड़ा। यह रकम एक्सईएन कन्हैयालाल के लिए मांगी गई थी। इसके बाद एसीबी ने उसे भी धरदबोचा।