फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan road accident in sikar, trailor helple burn alive death

बिजली के पोल से टकराने के बाद ट्रेलर में लगी आग, जिंदा जल गया खलासी

Wed, 24 Jan 2018 04:13 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Wed, 24 Jan 2018 04:13 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan road accident in sikar, trailor helple burn alive death
इस ट्रेलर में लगी थी आग - फोटो : Amar Ujala
तेज रफ्तार एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गया। बिजली के तार ट्रेलर पर गिर गए और फिर उसमें आग लग गई। केबिन में बैठे खलासी को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला और वह जिंदा जल गया। 
विज्ञापन


आग लगने से पहले ड्राइवर कूदकर बाहर आ गया जिससे उसकी जान बच गई, हालांकि इस हादसे में वह घायल हो गया। यह दर्दनाक हादसा हुआ राजस्थान में सीकर जिले के नीमकाथाना तहसील में। कल देर रात को एक ट्रेलर चीर की घाटी में क्रेशर से रोड़ी भरकर पाटन की तरफ जा रहा था। तभी भराला मोड़ पर तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे कुछ देर घिसटते हुए ट्रेलर सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से टकरा गया। बिजली के वायर ट्रेलर पर आ गिरे और शार्ट सर्किट से निकली चिंगारियों से ट्रेलर के केबिन में आग लग गई।
विज्ञापन

और आग की लपटों के बीच जिंदा जल गया।

Rajasthan road accident in sikar, trailor helple burn alive death
dead body - फोटो : Demo pic
चंद मिनटों में ही यह आग और भयावह होकर ट्रेलर में फैल गई। इससे केबिन में सवार खलासी नरेश सिंह (26) को बाहर आने का भी मौका नहीं मिला। वह केबिन में ही फंस गया और जिंदा जल गया।
जबकि, ड्राइवर मौका पाकर बाहर आ गया। उसकी जान बच गई। ट्रेलर को जलता देखकर स्थानीय लोगों ने प्रशासन को सूचना दी। तब स्थानीय सदर थाना पुलिस और दमकलें मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।

आग से नरेश सिंह का शरीर चंद पलों में ही राख हो गया। इसके बाद नरेश सिंह के शव की हड्डियां ही निकली। हादसे में मौत के शिकार हुआ नरेश सिंह अलवर के कोटपूतली तहसील में गांव बनेठी के रहने वाले तेज सिंह का बेटा था। पुलिस ने आज पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed