{"_id":"5a4504214f1c1b96368b738d","slug":"rajasthan-rape-with-a-girl-in-jaipur-accused-arrest-by-kardhani-police","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर किया ये घिनौना काम, वीडियो क्लीपिंग बनाकर करता रहा ब्लैकमेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर किया ये घिनौना काम, वीडियो क्लीपिंग बनाकर करता रहा ब्लैकमेल
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 28 Dec 2017 08:29 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : Demo pic
राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक युवक ने युवती से दोस्ती कर नजदीकियां बढ़ाई। फिर कमरे पर ले जाकर उसे नशीला कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म किया और मोबाइल फोन से अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग करने लगा। करीब एक साल तक युवक ने युवती का देहशोषण किया।
मामला पुलिस तक पहुंचा तब दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई जयपुर में करधनी थाना पुलिस ने की। जहां पीड़िता ने पिछले दिनों दुष्कर्म और एसटीएससी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करवाया था।
डीसीपी अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी इम्तीयाज अली उम्र 32 साल है। वह मूल रूप से समस्तीपुर, बिहार का रहने वाला है और यहां मोहन वाटिका, खोराबीसल करधनी थाना इलाके में रहता है। आरोपी इम्तीयाज झोटवाड़ा की एक कंपनी में ठेकेदारी का काम करता है।

Trending Videos
एक साल तक शादी करने का झांसा
rape
- फोटो : Demo pic
दुष्कर्म की शिकार पीड़िता भी इसी कंपनी में काम करती है। आरोपी ने युवती को बातों में फंसा लिया। फिर पीड़िता को मदद करने की बात कहकर कमरे पर आने—जाने लगा। एक दिन मौका पाकर इम्तीयाज ने पीड़िता को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया।
इसके बाद उससे दुष्कर्म किया। होश में आने पर पीड़िता ने ऐतराज जताया तो आरोपी इम्तीयाज ने यह कहकर धमकाया कि उसने पीड़िता की मोबाइल फोन से वीडियो क्लीपिंग बना ली है। इसके बाद वह वीडियो वायरल करने की धमकियां देकर ब्लैकमेल करने लगा और इसी तरह करीब एक साल तक शादी करने का झांसा देकर देहशोषण करता रहा।
आखिरकार पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर पुलिस थाने में इम्तीयाज के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया। केस का अनुसंधान एसीपी झोटवाड़ा आस मोहम्मद को सौंपी गई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।