फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan rape with a girl in jaipur accused arrest by kardhani police

नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर किया ये घिनौना काम, वीडियो क्लीपिंग बनाकर करता रहा ब्लैकमेल

Thu, 28 Dec 2017 08:29 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Thu, 28 Dec 2017 08:29 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan rape with a girl in jaipur accused arrest by kardhani police
demo pic - फोटो : Demo pic
राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक युवक ने युवती से दोस्ती कर नजदीकियां बढ़ाई। फिर कमरे पर ले जाकर उसे नशीला कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म किया और मोबाइल फोन से अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग करने लगा। करीब एक साल तक युवक ने युवती का देहशोषण किया।
विज्ञापन


मामला पुलिस तक पहुंचा तब दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई जयपुर में करधनी थाना पुलिस ने की। जहां पीड़िता ने पिछले दिनों दुष्कर्म और एसटीएससी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करवाया था।
विज्ञापन


डीसीपी अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी इम्तीयाज अली उम्र 32 साल है। वह मूल रूप से समस्तीपुर, बिहार का रहने वाला है और यहां मोहन वाटिका, खोराबीसल करधनी थाना इलाके में रहता है। आरोपी इम्तीयाज झोटवाड़ा की एक कंपनी में ठेकेदारी का काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक साल तक शादी करने का झांसा

Rajasthan rape with a girl in jaipur accused arrest by kardhani police
rape - फोटो : Demo pic
दुष्कर्म की शिकार पीड़िता भी इसी कंपनी में काम करती है। आरोपी ने युवती को बातों में फंसा लिया। फिर पीड़िता को मदद करने की बात कहकर कमरे पर आने—जाने लगा। एक दिन मौका पाकर इम्तीयाज ने पीड़िता को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया।

इसके बाद उससे दुष्कर्म किया। होश में आने पर पीड़िता ने ऐतराज जताया तो आरोपी  इम्तीयाज ने यह कहकर धमकाया कि उसने पीड़िता की मोबाइल फोन से वीडियो क्लीपिंग बना ली है। इसके बाद वह वीडियो वायरल करने की धमकियां देकर ब्लैकमेल करने लगा और इसी तरह करीब एक साल तक शादी करने का झांसा देकर देहशोषण करता रहा।

आखिरकार पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर पुलिस थाने में इम्तीयाज के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया। ​केस का अनुसंधान एसीपी झोटवाड़ा आस मोहम्मद को सौंपी गई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed