फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   rajasthan- police caught two Smuggler in ajmer

पंजाब ले जाया जा रहा था लाखों का 'नशा', पुलिस की मुस्तैदी से यूं पकड़ा गया

Sun, 21 Jan 2018 06:14 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 21 Jan 2018 06:14 PM IST
विज्ञापन
rajasthan- police caught two Smuggler in ajmer
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
पंजाब ले जाई जा रही लाखों रुपए के नशे की खेप पुलिस की मुस्तैदी के चलते पकड़ी गई। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया, वहीं एक फरार हो गया।
विज्ञापन


अजमेर की जीआरपी थाना पुलिस ने आज पंजाब के लुधियाना ले जाए जा रहे डोडा पोस्त की खेप पकड़ी। अजमेर जीआरपी की वृताधिकारी अदिति कांवट ने बताया कि जीआरपी के सिपाही रेलवे स्टेशन पर गश्त कर रहे थे। इस दौरान तीन युवकों के पास भारी भरकम छह बैग नजर आए। उन्हें तलाशी के लिए कहा तो वह झल्ला उठे। इससे उन्हें शक हुआ। जब माल की तलाशी ली गई तो उसमें 72 किलो 300ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ।
विज्ञापन


डीएसपी कांवट ने कहा कि पकड़े गए तस्कर में लुधियाना निवासी राकेश और सुलेमान है। इनका एक साथी भाग छूटा। उसकी तलाश की जा रही है। वहीं इन दोनों तस्करों को रिमाण्ड पर लेकर माल के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed