फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan murder in illegal love affair married women and her boy friend arrest in pali

प्रेमिका ने ब्वॉयफ्रेंड से कहा- प्यार पाना है तो पति को मार डालो, इसके बाद...

Fri, 02 Feb 2018 03:46 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Fri, 02 Feb 2018 03:46 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan murder in illegal love affair married women and her boy friend arrest in pali
murder - फोटो : Demo pic
उम्र में अपने छोटे पड़ोसी प्रेमी से विवाहिता ने कहा अब और प्यार पाना है तो पति की हत्या करनी होगी या दूर होना होगा। इसके बाद नाजायज संबंधों में पागल हुए प्रेमी ने दो साथियों के साथ मिलकर प्रेमिका के पति की हत्या कर लाश कुएं में फेंक दी।
विज्ञापन


आखिर सात महीने पहले हुई इस हत्या का राज कल खुला। यह मामला राजस्थान के पाली जिले में गिरी सेंदड़ा का है। यहां के गिरी गांव में रहने वाला बद्रीराम नायक उम्र 40 साल पिछले साल 28 जून से लापता था। बद्रीराम का शव कल गांव के पास एक कुएं में मिला। 
विज्ञापन


पुलिस ने हत्या का पर्दाफाश कर वारदात में शामिल आरोपी पत्नी, उसके प्रेमी और दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया। पाली पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी संगीता उम्र 32 साल पत्नी मृतक ब्रदीराम नायक, आरोपी नेमाराम माली उम्र 28 साल और नेमाराम के दो साथी बगदाराम व सुखा काठात है। ये सभी गिरी गांव के रहने वाले है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पति ने टोका, फिर भी प्रेमी से मिलती थी पत्नी

Rajasthan murder in illegal love affair married women and her boy friend arrest in pali
पुलिस के मुताबिक,  मृतक बद्रीराम नायक के चाचा मांगीलाल के कोई संतान नहीं थी और वह 2011 से ही आरोपी नेमाराम माली, मांगीलाल नायक के पास रहता था। वह गांव में खेती के साथ लाइट डेकोरेशन की दुकान करता था। 

बद्रीराम के पडोस में रहने से नेमाराम का उसके घर आना जाना था। इसी बीच नेमाराम के बद्रीराम नायक की पत्नी संगीता से नजदीकियां बढ़ गई और उनके बीच नाजायज संबंध बन गए।  बद्रीराम के शराबी होने व बेरोजगार होने से नेमाराम ही अपनी प्रेमिका संगीता का घर खर्च भी उठाता था। करीब 6 माह पहले बद्रीराम को पत्नी व पड़ोसी के अवैध संबंधों की भनक लग गई।

इस पर नेमाराम को टोका और उसके घर पर आने तथा पत्नी से बोलचाल पर पांबदी लगा दी।  तब संगीता और नेमाराम चोरी-छिपे रात को मिलने लगे। अवैध संबंधों में बाधक बनने पर संगीता ने पति की हत्या की साजिश रची। उसने प्रेमी नेमाराम माली पर दबाव डालते हुए कहा कि उसे और प्यार पाना है तो पति की हत्या करनी होगी। 

इस तरह दिया वारदात को अंजाम

Rajasthan murder in illegal love affair married women and her boy friend arrest in pali
murder in love affair - फोटो : demo pic
उसने नेमाराम को यह भी धमकी दी कि यदि उसने बद्रीराम को रास्ते से नहीं हटाया तो वह खुदकुशी कर लेगी और नेमाराम को मरवा देगी। तब नेमाराम ने गांव के ही दो परिचितों के साथ मिलकर बद्रीराम की हत्या की साजिश रची। इनमें एक आरोपी बगराराम भी बद्रीराम से नाराज चल रहा था।

सेंदड़ा एसएचओ विष्णुदत्त राजपुरोहित ने बताया कि 27 जून की रात को नेमाराम ने शराब पिलाने के बहाने गांव के पास एक कुएं पर ले गया। जहां मौका पाकर नेमाराम ने गमझे से बद्रीराम का गला घोंट दिया। जबकि बगदाराम व सुखा काठात ने उसके हाथ-पैर पकड़ लिए। हत्या के बाद बद्रीराम की लाश को कुएं में फेंक दिया। तब 28 जून से बद्रीराम को पुलिस लापता मान रही थी।

पुलिस को संदेह हुआ, लेकिन ऐसा कोई सुराग नहीं मिला। आखिरकार, कल शव को निकाला गया। पूछताछ के लिए पुलिस ने संगीता, नेमाराम और अन्य आरोपियों को धरदबोचा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed