{"_id":"5a54b6204f1c1b346f8b5cdf","slug":"rajasthan-misbehave-with-girls-student-in-jaldhara-jaipur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जलधारा घूमने आई थी पांच सहेलियां, 'फर्जी गाइड' कर गया ऐसी हरकत...","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जलधारा घूमने आई थी पांच सहेलियां, 'फर्जी गाइड' कर गया ऐसी हरकत...
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 09 Jan 2018 06:11 PM IST
विज्ञापन
जलधारा में घूमने आई थी युवतियां
- फोटो : File photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में मौज मस्ती के लिए जलधारा घूमने आई पांच युवतियों के लिए गाइड बनकर आया युवक मुसीबत बन गया। उसने ऐसी हरकतें कर डाली कि युवतियां वहां से भागने पर मजबूर हो गई।
वाकया पुलिस तक पहुंचा तब पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए, लेकिन आरोपी वहां से भाग निकला। यह घटना है राजधानी जयपुर के अतिव्यस्ततम जेएलएन मार्ग की। वहां शिक्षा संकुल के पास स्थित जलधारा में बीती शाम को पांच युवतियां घूमने आई थी। जानकारी के मुताबिक ये पांचों युवतियां मानसरोवर में स्थित एक पीजी हॉस्टल की रहने वाली थी और आपस में गहरी दोस्त है

काफी दूरी तक ले गया और फिर
फर्जी गाइड बना मुसीबत
- फोटो : File photo
युवतियों के मुताबिक शाम को जलधारा में घूमते वक्त उन्हें वहां एक युवक मिला। जिसने खुद को पेशे से गाइड बताया और बातों में फंसाकर युवतियों को जलधारा की जानकारी देते हुए घुमाने की बात कही। आरोपी युवक विश्वास में आई युवतियों को जलधारा में घुमाते हुए नाले के दूसरी तरफ तक ले गया।
वहां सूनसान जगह पर कोई मंदिर दिखाने की बात कही। वहां अंधेरा होने पर उसने युवतियों को नाले में जंगली जानवर आने का डर दिखाया। फिर वह युवक गलत हरकतों पर उतर आया और युवतियों से बदतमीजी करने लगा। इससे पांचों युवतियां घबराकर वहां से भागने लगी। इसी बीच उनकी एक साथी सहेली पीछे रह गई। जिसे युवक ने पकड़ लिया और गलत हरकतें करने की कोशिश की।

सहेली को पीछे देखकर युवतियों ने शोर मचाया और
बताया जा रहा है कि अपनी सहेली को पीछे देखकर चारों युवतियों ने हिम्मत दिखाते हुए शोर मचाया और फिर से अपनी सहेली तक पहुंची। तब तक आरोपी युवक अंधेरे का फायदा उठाकर वहां से भाग निकला।
घटना से बदहवास युवतियों ने जलधारा के कर्मचारियों को गेट पर आकर सूचना दी। तब बजाज नगर थाना पुलिस और उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे। काफी तलाश किया, लेकिन युवक नजर नहीं आया। इसके बाद युवतियों को पुलिस ने सकुशल वहां से रवाना किया।