फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan loot in jaipur out of central bank with a man

बैंक के बाहर दिनदहाड़े लूट, बाइक सवार बदमाशों ने की वारदात

Wed, 17 Jan 2018 03:24 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Wed, 17 Jan 2018 03:24 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan loot in jaipur out of central bank with a man
बैंक के बाहर लूट के बाद पुलिस जाप्ता
राजधानी में अपराधी बेखौफ नजर आ रहे है। पिछले दिनों डेयरी कलेक्शन एजेंट की गोली मारकर हत्या और लूट के बाद आज फिर बाइक सवार दो बदमाशों ने दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन


इससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। बदमाशों की तलाश में नाकाबंदी करवाई गई, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। यह वारदात जयपुर के श्याम नगर थाना इलाके में हुई। जहां न्यू सांगानेर रोड पर विवेक विहार के समीप मेन रोड पर सेंट्रल बैंक आॅफ इंडिया की शाखा है। रोहित नाम का युवक आज दोपहर को बैंक में करीब 50 हजार रुपए जमा करवाने गया था। तभी बाइक सवार दो युवक हेलमेट पहने आए। उन्होंने रोहित पर हमला कर रुपए लूटे और वहां से चंद सैकंड में ही फरार हो गए।
विज्ञापन


 

रैकी कर वारदात करने का अंदेशा, सीसीटीवी फुटेज खंगाले

Rajasthan loot in jaipur out of central bank with a man
crime - फोटो : Demo pic
वारदात के बाद रोहित ने शोर मचाया। वह कुछ दूर तक बाइक के पीछे दौड़ा भी, लेकिन कोई फायदा नहीं मिला। शोर—शराबा सुनकर मौके पर राहगीर इकट्ठा हो गए। सूचना मिलने पर श्याम नगर थानाप्रभारी अनिल जैमन मौके पर पहुंच गए।

पुलिस ने रैकी कर वारदात करने का अंदेशा जताया है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है। ताकि बदमाशों का हुलिया सामने आ सके। पुलिस लूट के शिकार रोहित के अलावा वहां आसपास मौजूद राहगीरों से पूछताछ कर रही है। अभी तक बाइक नंबर सामने नहीं आए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed