{"_id":"5a61ddb84f1c1b7f268b54ab","slug":"rajasthan-jaipur-thieves-steal-fourty-lakhs-rupees-jewelery-in-jaipur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ज्वैलरी शोरूम में 40 लाख की चोरी, तरीका देख पुलिस भी रह गई दंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ज्वैलरी शोरूम में 40 लाख की चोरी, तरीका देख पुलिस भी रह गई दंग
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 19 Jan 2018 05:46 PM IST
विज्ञापन
चोरों ने तोड़ दी दीवार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्वैलरी के एक शोरूम में आज फिल्मी स्टाइल में चोरी हुई। चोरी का तरीका देखकर पुलिस भी दंग रह गई।
मामला जयपुर के गोपालपुरा इलाके का है। यहां डीएन ज्वैलर्स के शोरूम में चोरों ने करीब 40 लाख रुपए मूल्य की चोरी हुई है। पुलिस के अनुसार, चोरों ने एक लोहे के एंगल पर रस्सी बांधी और फिर उसे तीसरी मंजिल पर फेंक कर अटका दिया। इसके बाद चोर तीसरी मंजिल पहुंचे और वहां मोटी दीवार को तोड़कर शोरूम में घुसे और कीमती ज्वैलरी लेकर फरार हो गए।

सीसीटीवी की हो रही है जांच
डेमो
- फोटो : demo pic
सूचना मिलने पर बजाज नगर थाना पुलिस पहुंची। पुलिस यहां आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही हैं। ज्वैलरी शोरूम मालिक हरीश सोनी ने पुलिस को बताया कि चोर करीब 40 लाख रुपए की कीमती ज्वैलरी चुराकर ले गए है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।