फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   rajasthan jaipur- flight s 184 took emergency landing for ill passanger

उड़ते विमान में हार्ट अटैक, इमरजेंसी लैंडिंग के बाद यात्री की मौत

Thu, 18 Jan 2018 06:51 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 18 Jan 2018 06:51 PM IST
विज्ञापन
rajasthan jaipur- flight s 184 took emergency landing for ill passanger
spice jet
उड़ते विमान में एक यात्री को दिल का दौरा पड़ गया। ऐसे में विमान को बीच उड़ान में इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


मामला स्पाइस जेट की फ्लाइट 184 से जुड़ा है, जिसकी इमरजेंसी लैंडिंग जयपुर में करवानी पड़ी। फ्लाइट पुणे से दिल्ली जा रही थी। इस बीच फ्लाइट में मौजूद फरीदाबाद के सेक्टर 49  निवासी रमेश चंद्र की तबीयत खराब हो गई। उन्हें हार्ट अटैक आने की सूचना से हड़कम्प मच गया। फ्लाइट के क्रू मैम्बर को जानकारी मिलते ही वो हरकत में आया और तुरंत ही दिल्ली पहुंचने से पहले जयपुर में मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई।
विज्ञापन


इस फ्लाइट का जयपुर एयरपोर्ट में स्टॉप नहीं था। ऐसे में रमेश चंद्र की तबीयत खराब होने के बाद विमान को उतारा गया। एयरपोर्ट पर यात्री को मेडिकल सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई। उसे वहां से अस्पताल में भेजा गया। जहां इलाज के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शाम 5 बजकर 28 मिनट इमरजेंसी लैंडिंग की गई थी। रमेश चंद्र को अस्पताल भेजने के बाद बचे यात्रियों को लेकर फ्लाइट को वापस दिल्ली के लिए रवाना कर दिया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed