फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   rajasthan Husband was sleeping with wife, bike rider came and shot the man in dausa

पत्नी के साथ सो रहा था युवक, बाइक सवार आए और मार दी गोली

Fri, 08 Dec 2017 01:37 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Fri, 08 Dec 2017 01:37 PM IST
विज्ञापन
rajasthan Husband was sleeping with wife, bike rider came and shot the man in dausa
revolver - फोटो : Demo pic
बेखौफ बदमाशों ने कमरे में पत्नी के साथ सो रहे एक व्यक्ति को अलसुबह गोली मार दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। 
विज्ञापन


घटना दौसा जिले के बांदीकुई थाना इलाके की है। मिली जानकारी के अनुसार अलीपुर गांव निवासी शिवचरण रात में खेत में फसल को पानी देकर तड़के तीन बजे घर लौटा था और फिर कमरे में सो गया।

इस बीच दो बाइकों पर आए तीन-चार युवक जबरन उसके कमरे में घुस गए और उसे ले जाने का प्रयास करने लगे। पत्नी ने विरोध किया तो इस बीच आरोपी युवकों में से एक ने शिवचरण पर फायर कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। गोली की आवाज सुनकर घर में हडकम्प मच गया। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। 
विज्ञापन


परिजनों ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे जयपुर रैफर कर दिया। बांदीकुई पुलिस पर्चा बयान के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed