{"_id":"5a6c26554f1c1b76268b662a","slug":"rajasthan-husband-killed-his-wife-in-jhalawar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पत्नी का 'पीहर प्रेम' इतना अखरा कि चाकू से कर दिए 35 वार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी का 'पीहर प्रेम' इतना अखरा कि चाकू से कर दिए 35 वार
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 27 Jan 2018 12:46 PM IST
विज्ञापन
murder
पति को पत्नी का बार बार पीहर जाना इतना अखरा कि उसने बेदर्दी से कत्ल करने की योजना बना ली। उसने चाकू के ताबड़तोड़ वार करके पत्नी को मौत के घाट उतार दिया।
अपनी तरह का ये अजीब मामला है झालावाड़ के खानपुर गांव का। यहां स्थित लाखाखेड़ी रोड पर दो दिन पहले एक महिला की लाश मिली थी। उस पर धारदार हथियार से वार किए गए थे और ज्वलनशील पदार्थ डालकर जलाने की कोशिश भी की गई थी।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक महिला की पहचान मानसिंह ऐरवाल की पत्नी बादाम बाई के रूप में हुई। जांच में सामने आया कि पति मानसिंह पत्नी के गृहकलेश और बार बार पीहर जाने की जिद्द करने से परेशान था। ऐसे में उसने मेला दिखाने के नाम पर पत्नी को अपने साथ लिया। दिन भर मेले में घुमाया। रात में अंधेरा होने के बाद वे निकले।

Trending Videos
पहले मारा फिर आग लगा दी
डेमो इमेज
दिन भर मेले में घूमने के बाद रास्ते में सूनसान इलाके में आने के बाद उसने पत्नी को गाड़ी से नीचे गिरा दिया और चाकू से ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए। उस पर करीब 35 वार किए।
इसके बाद महिला जब ढेर हो गई तो उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। घर पहुंचकर उसने पत्नी के मेले से बिना बताए कहीं चले जाने की बात कही। दोनों की शादी बचपन में ही हो गई थी और चार बच्चे थे।