{"_id":"5a6090844f1c1b8b268b5163","slug":"rajasthan-government-school-principal-arrest-taking-bribe-of-rs-25000-in-barmer","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल ने की घिनौनी हरकत, रंगे हाथों पकड़ा गया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल ने की घिनौनी हरकत, रंगे हाथों पकड़ा गया
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 18 Jan 2018 06:03 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूल में बच्चों को संस्कार और चरित्र का पाठ पढ़ाने वाला प्रिंसिपल ही गलत काम कर बैठा, लेकिन उसकी ये हरकत छिप नहीं सकी। आखिरकार वह रंगे हाथों पकड़ा गया। इस काम ने उसे सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। मामला रिश्वत लेने से जुड़ा है।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने आज एक कार्रवाई करते हुए सरकारी स्कूल के प्रिंसीपल को 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा। एएसपी चिरंजीलाल के नेतृत्व में यह कार्रवाई चित्तौड़गढ़ एसीबी की टीम ने बांसवाड़ा में की।
एएसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी नरेश कुमार टेलर है। वह राजकीय सीनियर सैकंडरी स्कूल, मोतीठिंडी, जिला बांसवाड़ा में प्रिंसीपल है। उसके खिलाफ एक व्यक्ति ने एसीबी में शिकायत दर्ज करवाई थी।

मिड-डे मिल का बिल पास करने की एवज में मांगी रिश्वत
शिकायत में बताया गया था कि स्कूलों में बांटे जाने वाले पोषाहार मिड-डे मिल का बिल पास करने की एवज में स्कूल प्रिंसिपल नरेश कुमार मोटी रकम रिश्वत मांग रहा है। तब एसीबी ने शिकायत का सत्यापन करवाया। जिसमें प्रिंसिपल नरेश ने परिवादी से 10 हजार रुपए की रिश्वत ली थी।
इसके बाद एसीबी ने आज ट्रेप रचा और परिवादी को 25 हजार रुपए लेकर प्रिंंसिपल नरेश कुमार के पास भेजा। रिश्वत की रकम लेते ही इशारा मिलने पर एसीबी टीम ने रंगे हाथों प्रिंसिपल नरेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से रिश्वत की रकम बरामद कर ली।