फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan government's plan, nursing worker acb trap taking bribe in jalore

राज्यश्री योजना में सहायता के बदले मांगी रिश्वत, नर्सिंगकर्मी धरा गया

Fri, 15 Dec 2017 02:00 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Fri, 15 Dec 2017 02:00 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan government's plan, nursing worker acb trap taking bribe in jalore
bribe - फोटो : Demo pic
सरकारी योजनाओं में भ्रष्टचार की एक बानगी सामने आई है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने एक नर्सिंगकर्मी को 1500 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी नर्सिंग कर्मी ने ये रिश्वत राजश्री योजना के तहत दी जाने वाली सहायता राशि देने के बदले मांगी थी। 
विज्ञापन


भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने यह कार्रवाई राजस्थान में जालौर टीम ने आज सुबह की। एसीबी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बड़गांव रानीवाड़ा, जिला जालौर में कार्यरत नर्सिंगकर्मी हरजीराम को 15 सौ रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन


एसीबी में महानिरीक्षक वीके सिंह ने बताया कि परिवादी पहाड़ सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसमें बताया कि गत दिनों उसके यहां पुत्री ने जन्म लिया था। इस पर राज्य सरकार द्वारा राजश्री कन्या योजना के अंतर्गत दी जाने वाली सहायता राशि को देने की एवज में नर्सिंगकर्मी हरजीराम 15 सौ रुपए की रिश्वत मांग कर रहा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तब एसीबी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जालौर अन्नराज के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन करवाया गया। जहां आज परिवादी से आरोपी नर्सिंगकर्मी हरजीराम को 1500 रूपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed