{"_id":"5a36900c4f1c1b4e718b99fe","slug":"rajasthan-doctor-arrested-in-resma-in-jaipur-doctors-strike","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Doctor's Strike: रेस्मा के तहत राजधानी में पहली कार्रवाई, पदाधिकारी गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
Doctor's Strike: रेस्मा के तहत राजधानी में पहली कार्रवाई, पदाधिकारी गिरफ्तार
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 17 Dec 2017 09:22 PM IST
विज्ञापन
Doctor
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान में सेवारत सरकारी चिकित्सकों के आंदोलन पर दबाव बनाने के लिए राज्य सरकार की कोशिश तेज हो गई है। हड़ताल कर रहे डॉक्टरों की गिरफ्तारियां की जा रही है। इसके तहत आज जयपुर में भी एक पदाधिकारी को अरेस्ट किया।
राजधानी जयपुर में शिप्रापथ थाना पुलिस ने डॉ. विद्याप्रकाश मीणा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने यह कार्रवाई रेस्मा एक्ट के तहत की। जानकारी के अनुसार डॉ. मीणा जयपुरिया अस्पताल में पदस्थापित है और वह सेवारत चिकित्सक संघ जयपुर के जिलाध्यक्ष है।
गौरतलब है कि सेवारत चिकित्सा संघ के आहृवान पर प्रदेश के डॉक्टर 18 दिसंबर से हड़ताल पर जाने वाले थे, लेकिन सरकार ने सख्ती बरतते हुए शुक्रवार देर रात से ही अचानक कार्रवाई शुरू की दी। सख्ती करते हुए रेस्मा लागू किया गया है।

प्रदेश में 70 से ज्यादा डॉक्टर गिरफ्तार
doctor arrested
- फोटो : Demo pic
सरकार के दबाव में पुलिस की इस कार्रवाई के चलते सेवारत डॉक्टर और भड़क गए और शनिवार से ही हड़ताल पर चले गए। जानकारी के अनुसार देर रात तक प्रदेश भर में लगभग 70 डॉक्टर्स को रेस्मा के तहत गिरफ्तार किया गया था। ये गिरफ्तारियां बाड़मेर, सवाई माधोपुर, धोलपुर,अजमेर, नागौर समेत कई अन्य जिलों में हुई थी।
सेवारत चिकित्सा संघ के समर्थन में प्रदेश के रेजीडेंट्स ने भी कार्य बहिष्कार करने की घोषणा कर दी है।
सेवारत चिकित्सा संघ के समर्थन में प्रदेश के रेजीडेंट्स ने भी कार्य बहिष्कार करने की घोषणा कर दी है।