{"_id":"5a82ea4a4f1c1b805a8b99ac","slug":"rajasthan-daketi-planing-fail-at-petrol-pump-in-jaipur-6-accused-arrest-by-sanganer-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल पंप पर डकैती की साजिश फेल, वारदात से पहले पकड़े गए छह युवक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेट्रोल पंप पर डकैती की साजिश फेल, वारदात से पहले पकड़े गए छह युवक
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 13 Feb 2018 07:45 PM IST
विज्ञापन
डकैती की साजिश रचते गिरफ्तार आरोपी
- फोटो : Vishnu Sharma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेट्रोल पंप पर डकैती की साजिश उस वक्त बेनकाब हो गई, जब पुलिस ने गश्त के दौरान भनक लगने पर साजिश रच रहे छह युवकों को धरदबोचा।
विज्ञापन
उनके कब्जे से लाल मिर्च पाउडर, डंडे व सरिए बरामद कर लिए। यह कार्रवाई राजधानी जयपुर में सांगानेर थाना पुलिस ने आज की है। डीसीपी पूर्व कुंवर राष्ट्रदीप ने बताया कि कुन्हाड़ी, कोटा निवासी गिरफ्तार आरोपी बिरजू बावरी उम्र 26 साल, लखन बावरी उम्र 20 साल, राजेश बावरी उम्र 19, भरतपुर निवासी मुरारी बाबरी उम 34 साल व बलराम बाबरी उम्र 20 साल तथा आरोपी शहजाद उम्र 23 साल रामसिंहपुरा, सांगानेर का रहने वाला है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सांगानेर थानाप्रभारी शिवरतन गोदारा, सबइंस्पेक्टर जयप्रकाश व अन्य पुलिस टीम के साथ इलाके में गश्त पर थे। इसी दौरान पुलिस को टोंक रोड पर तारों की कूंट पेट्रोल पंप के पास खाली भूखंड में छह युवकों के संदिग्ध गतिविधियों में होने की सूचना मिली। तब पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी युवकों को धरदबोचा। तलाशी में उनके कब्जे से लाल मिर्च पाउडर, सरिए व डंडे बरामद हुए। तब पेट्रोप पंप पर डकैती की साजिश रचने की जानकारी सामने आई। पुलिस आरोपियों से गहनता से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन