फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   rajasthan alwar- cow smuggler attacked on a man last night

छोटी सी बात पर भड़के गो तस्कर, फोड़ दिया युवक का सिर

Sun, 14 Jan 2018 06:40 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 14 Jan 2018 06:40 PM IST
विज्ञापन
rajasthan alwar- cow smuggler attacked on a man last night
cow
बीती रात को एक युवक का गो तस्करों को टोकना इतना नागवार गुजरा कि उन्होंने पत्थर से वार कर युवक का सिर फोड़ दिया।
विज्ञापन


मामला अलवर, बहरोड़ कस्बे के मोहल्ला चौबिया का है। यहां के स्थानीय निवासी लोकेश कुमार मीणा ने बताया कि वह रात को लोहड़ी पर्व होने से DJ बजा कर वापस लौट रहा था। गो तस्कर राठौड़ चौक पर टाटा 407 गाड़ी में गोवंश को बैठा रहे थे। जब लोकेश ने कारण पूछा तो पहले तो उन्होंने गोवंश को गोशाला ले जाना बताया।

जब उसने अपने साथियों को फोन करने का प्रयास किया तो एक गो तस्कर ने लोकेश का हाथ पकड़कर सिर पर पत्थर से हमला कर दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गया। सूचना के बाद पुलिस ने क्षेत्र में नाकाबंदी करवाई। लेकिन गो तस्कर गोवंश और वाहन को लेकर भागने में कामयाब हुए।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि गौ तस्करों के साथ एक स्विफ्ट गाड़ी भी थी, जिसमें सवार तस्करों के सदस्य पल-पल की मॉनिटरिंग कर रहे थे। पीड़ित गौरक्षक ने पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है। वहीं पुलिस ने भी पीड़ित लोकेश कुमार मीणा का मेडिकल करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed