{"_id":"5a576d094f1c1bf4188b45d4","slug":"rajasthan-ajmer-one-man-died-in-a-road-accident-in-ajmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक छोटी पिकअप में सवार थे दो दर्जन लोग, टायर फटा और बिखर गया परिवार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक छोटी पिकअप में सवार थे दो दर्जन लोग, टायर फटा और बिखर गया परिवार
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 11 Jan 2018 07:38 PM IST
विज्ञापन
road accident
एक ही परिवार के करीब दो दर्जन लोग एक पिकअप वाहन में सवार होकर जा रहे थे। अचानक गाड़ी का टायर फट गया और पूरा नजारा बदल गया।
घटना राजस्थान के अजमेर की है। यहां के ब्यावर सदर थाना क्षेत्र स्थित भैरूखेड़ा में मृत्युभोज से एक परिवार पिकअप गाड़ी में सवार होकर लौट रहे थे। इसी दौरान मसूदा पुलिया के पास पिकअप गाड़ी का टायर फट गया। इससे पिकअप पलट गई और उसमें सवार करीब दो दर्जन लोग घायल हो गए। अचानक हुए हादसे के बाद हाईवे पर हाहाकार मच गया।
ब्यावर सदर थानाधिकारी सहदेव चौधरी ने बताया कि ब्रिक्चियावास गांव के रहने वाले एक ही परिवार के लोग भैरूखेड़ा में अपने रिश्तेदार के यहां मृत्युभोज में शामिल होकर लौट रहे थे। लौटते समय मसूदा पुलिया के पास पिकअप का टायर फट गया और वह पलट गई। हादसे में कुल 22 लोग घायल हुए, इसमें से सत्तू नामक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि गंभीर रूप से घायल 4 लोगों को जेएलएन अस्पताल के लिए रैफर किया गया है जबकि 17 लोगों का ब्यावर के अमृतकौर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।