{"_id":"5a745ad74f1c1b4e588b6421","slug":"rajasthan-agitation-in-ramganj-jaipur-stone-pelting-on-police-last-night","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों के बीच हुआ झगड़ा, शांत करवाने पहुंची पुलिस पर पथराव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्चों के बीच हुआ झगड़ा, शांत करवाने पहुंची पुलिस पर पथराव
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 02 Feb 2018 06:18 PM IST
विज्ञापन
पुलिस का जाब्ता मौके पर
- फोटो : Vishnu Sharma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चों के बीच खेलते वक्त हुई कहासुनी बड़ों के झगड़े में बदल गई। बाद में जब पुलिस मौके पर मामला शांत करवाने पहुंची तो झगड़ा कर रहे लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। इसमें एक पुलिसकर्मी को चोटें आई है।
यह झगड़ा और पथराव राजधानी जयपुर के रामगंज इलाके में हुआ। जहां पड़ोस में रहने वाले दो बच्चों के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद विवाद बढ़ा तो दोनों समुदायों के लोग आमने-सामने आ गए और पथराव शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर रामगंज थाना पुलिस का जाब्ता मौके पर पहुंचा।
इस दौरान झगड़ा कर रहे एक पक्ष ने पुलिस पर ही पथराव शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर एसीपी रामगंज चैनसिंह महेचा समेत आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। आरएसी की फोर्स को बुलाया गया। तब पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित किया। मामले में दोनों पक्षों ने मुकदमा दर्ज नहीं करवाया गया। वहीं, पुलिस ने अपनी ओर से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है।