फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan agitation in Ramganj jaipur stone pelting on police last night

बच्चों के बीच हुआ झगड़ा, शांत करवाने पहुंची पुलिस पर पथराव

Fri, 02 Feb 2018 06:18 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Fri, 02 Feb 2018 06:18 PM IST
विज्ञापन
 Rajasthan agitation in Ramganj jaipur stone pelting on police last night
पुलिस का जाब्ता मौके पर - फोटो : Vishnu Sharma
बच्चों के बीच खेलते वक्त हुई कहासुनी बड़ों के झगड़े में बदल गई। बाद में जब पुलिस मौके पर मामला शांत करवाने पहुंची तो झगड़ा कर रहे लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। इसमें एक पुलिसकर्मी को चोटें आई है।  
विज्ञापन


यह झगड़ा और पथराव राजधानी जयपुर के रामगंज इलाके में हुआ। जहां पड़ोस में रहने वाले दो बच्चों के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद विवाद बढ़ा तो दोनों समुदायों के लोग आमने-सामने आ गए और पथराव शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर रामगंज थाना पुलिस का जाब्ता मौके पर पहुंचा।
विज्ञापन


इस दौरान झगड़ा कर रहे एक पक्ष ने पुलिस पर ही पथराव शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर एसीपी रामगंज चैनसिंह महेचा समेत आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। आरएसी की फोर्स को बुलाया गया। तब पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित किया। मामले में दोनों पक्षों ने मुकदमा दर्ज नहीं करवाया गया। वहीं, पुलिस ने अपनी ओर से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed