फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   rajasthan abscond aaropi arrest from jaipur in double murder case of uttar pradesh

यूपी में पति-पत्नी के मर्डर केस में सात साल से दे रहा था चकमा, जयपुर से अरेस्ट

Sun, 25 Feb 2018 07:39 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Sun, 25 Feb 2018 07:39 PM IST
विज्ञापन
 rajasthan abscond aaropi arrest from jaipur in double murder case of uttar pradesh
गिरफ्तार आरोपी लालबहादुर उर्फ डीलर - फोटो : Vishnu Sharma
उत्तरप्रदेश में दोहरे हत्याकांड में सात साल से फरार चल रहा एक युवक आज पुलिस के हत्थे चढ़ गया। इसके बाद स्थानीय पुलिस ने आरोपी को यूपी पुलिस को सौंप दिया। इसके बाद यूपी पुलिस आरोपी को लेकर रवाना हो गई। 
विज्ञापन


जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में डीसीपी पश्चिम अशोक गुप्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी लालबहादुर उर्फ डीलर जाटव है। वह गांव बुढ़ौली थाना किशनी जनपद मैनपुरी उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। उसके बहन-बहनोई जयपुर के करणीविहार इलाके में सुमन विहार कॉलोनी में रहते है।
विज्ञापन


इसी कॉलोनी में दोहरे हत्याकांड का वांटेड आरोपी लालबहादुर उर्फ डीलर के रहने की सूचना मिली। तब करणीविहार थानाप्रभारी महावीर सिंह के निर्देशन में कांस्टेबल विजय सिंह ने सूचना के सत्यापन करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2011 में पति-पत्नी की हत्या कर दी थी

 rajasthan abscond aaropi arrest from jaipur in double murder case of uttar pradesh
crime - फोटो : Demo pic
आरोपी लालबहादुर अपना नाम व पता बदलकर मनोज नाम से करणीविहार के ही एकता नगर सी में एक मकान में किराए से परिवार के साथ रह रहा था। इसके बाद आज करणीविहार और उत्तरप्रदेश से आई पुलिस टीम ने आज दबिश देकर आरोपी लालबहादुर उर्फ डीलर उर्फ मनोज को गिरफ्तार कर लिया। 

डीसीपी गुप्ता के मुताबिक आरोपी लालबहादुर ने वर्ष 2011 में  पति-पत्नी की हत्या कर दी थी। इसके बाद वह पत्नी व बच्चों को लेकर जयपुर भाग आया। वह फर्जी नाम व पते से परिवार के साथ जयपुर में आमेर, ट्रांसपोर्ट नगर, झालाना, जगतपुरा, मालवीय नगर तथा करणीविहार इलाके में सुमन विहार , एकता नगर मे रहकर फरारी काट रहा था। 

उत्तरप्रदेश की औरेया जिले में पुलिस और यूपी एसओजी की टीम आरोपी लालबहादुर की तलाश कर रही थी। तब उन्हें लालबहादुर के जयपुर में होने की सूचना मिली। इसके बाद औरेया से एसओजी टीम प्रभारी एसआई अलमा अहिरवार और थाना बिधूना जनपद, औरेया के एसआई अंकित शर्मा पुलिस टीम लेकर जयपुर पहुंचे। उन्होंने डीसीपी पश्चिम से मुलाकात कर सहयोग मांगा। तब आरोपी पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed