फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   rajasthan- a old man committed suicide in nasirabad

तालाब के किनारे पर जूते खोलकर लिख गया एक खत और फिर मच गया हड़कम्प

Thu, 18 Jan 2018 05:48 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 18 Jan 2018 05:48 PM IST
विज्ञापन
rajasthan- a old man committed suicide in nasirabad
शव तलाशते गोताखोर - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश की धार्मिक नगरी में एक बुजुर्ग आज तालाब किनारे पहुंचा। यहां उसने जूते खोले और एक खत लिखकर छोड़ दिया। इसके बाद उसने तालाब में छलांग लगा दी।
विज्ञापन


मामला राजस्थान की धार्मिक नगरी के नाम से प्रसिद्ध अजमेर से जुड़ा है। यहां एक वृद्ध ने लम्बी बीमारी से परेशान होकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

नसीराबाद सिटी थानाप्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि बस स्टैंड के पीछे स्थित तालाब में वृद्ध का लिखा हुआ सुसाइड नोट मिलने की सूचना मिली। इसके बाद तुरंत मय जाप्ता मौके पर पहुंचे तो नसीराबाद निवासी 60 वर्षीय पृथ्वीराज डाबी का लिखा सुसाइड नोट और जूते तालाब किनारे मिले। सुसाइड नोट में लिखा था कि बीमारी से परेशान होकर वह मौत को गले लगा रहा है। उसकी मौत के लिए वह स्वयं ही जिम्मेदार है।


इसके बाद तालाब में शव की तलाश करवाई गई, लेकिन जब शव नहीं मिला तो एसडीआरएफ की टीम को सूचना दी गई। एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और शव को तलाशने का काम शुरू किया। कई घंटों की मशक्कत के बाद पृथ्वीराज डाबी का शव तालाब से बाहर निकाला जा सका। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed