फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan A man killed by someone in sikar

युवक की हत्या कर फेंकी लाश, नजदीक मिली शराब और डिस्पोजल ग्लास

Tue, 26 Dec 2017 04:55 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Tue, 26 Dec 2017 04:55 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan A man killed by someone in sikar
फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर लाश को प्लॉट में फेंक दिया। आज लाश को देखकर स्थानीय लोगों में सनसनी मच गई। 
विज्ञापन



यह वारदात सीकर जिले के रींगस थाना इलाके में हुई। जहां के दादिया रामपुरा गांव में एक युवक की हत्या कर प्लॉट में लाश को फेंक दिया गया। आज सुबह शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटनास्थल पर काफी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए। जिन्होंने रींगस थाना पुलिस को सूचना दी। 


पुलिस के मुताबिक शव की शिनाख्त दादिया रामपुरा गांव में ढाणी बेरावाली के रहने वाले मुकेश महला पुत्र हरदेव राम के रूप में हुई। शव के पास ही शराब की बोतल व डिस्पोजल गिलास भी मिले हैं। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि शराब पीने के बाद मृतक मुकेश महलां से मारपीट की गई। इसके बाद धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी गयी। मृतक मुकेश के हाथ—पैरों पर खून के निशान भी मिले है। शव की शिनाख्त होने पर मुकेश के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। फिल्हाल हत्या की वजह सामने नहीं आई है। पुलिस ने जल्द ही वारदात का खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed