फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Pushkar rajasthan acb trap a asi taking bribe of Rs.10 thousand

नए साल में एसीबी का पहला एक्शन, जाल में फंसा थानेदार  

Tue, 02 Jan 2018 06:27 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Tue, 02 Jan 2018 06:27 PM IST
विज्ञापन
Pushkar rajasthan acb trap a asi taking bribe of Rs.10 thousand
anti corruption bureau - फोटो : Amar Ujala
साल की शुरुआत होते ही खाकी पर लगने वाले भ्रष्टाचार के आरोप फिर से साबित होने लगे है। एक्शन में आई एसीबी ने न्यू ईयर के दूसरे ही दिन  एक थानेदार को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


अजमेर एसीबी की स्पेशल टीम ने यह कार्रवाई एसीबी अजमेर रेंज के एसपी कैलाश चंद्र विश्नोई के निर्देशन में की गई। एसपी कैलाश चंद विश्नोई ने बताया कि गिरफ्तार  आरोपी एएसआई मेहराम चौधरी है। वह नागौर जिले के थावलां थाने में पदस्थापित है। इस संबंध में एक होटल के मालिक दिलीप सिंह ने एसीबी में शिकायत दर्ज करवाई थी।
विज्ञापन


जिसमें बताया कि थावलां थाने में तैनात आरोपी एएसआई मेहराम चौधरी मासिक बंधी का दबाब डाल रहा है और कार्रवाई करने की धमकियां देकर 10 हजार रुपए की रिश्वत मांंग रहा है। इस शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी अजमेर के इंस्पेक्टर पारसमल के नेतृत्व में गठित टीम ने ट्रेप रचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज पुष्कर में परिवादी होटल मालिक दिलीप सिंह से रुपए लेने पहुंचे एएसआई मेहराम ने ज्योंही रिश्वत लेकर जेब में रखी। तभी ईशारा मिलते ही एसीबी टीम ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। रिश्वत की रकम बरामद कर एसीबी आगे की कार्रवाई कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed