फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Pregnant wife sent to village, then attempted rape with a four-year-old girl

गर्भवती पत्नी को भेजा गांव, फिर चार साल की मासूम पर बिगड़ी नीयत

Fri, 08 Sep 2017 01:35 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Fri, 08 Sep 2017 01:35 PM IST
विज्ञापन
Pregnant wife sent to village, then attempted rape with a four-year-old girl
minor child - फोटो : Demo pic
राजधानी में एक बार फिर चार साल की एक मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के प्रयास का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वारदात करने वाला कोई और नहीं बल्कि बच्ची के मकान में ही रहने वाला एक युवक है।
विज्ञापन


यह सनसनीखेज मामला राजस्थान की राजधानी जयपुर में मुरलीपुरा इलाके का है। पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया आरोपी दीपक शुक्ला है। दीपक के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


दीपक चार वर्षीय पीड़ित बच्ची के मकान में ही दूसरे कमरे में रहता है। बच्ची को अकेला देखकर दीपक उसे अपने कमरे में लेकर चला गया। जहां उसने गलत काम करने की कोशिश की तभी बच्ची की मां आरोपी के कमरे में पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्ची के साथ युवक को आपत्तिजनक स्थित में मां ने देखा, फिर...

Pregnant wife sent to village, then attempted rape with a four-year-old girl
प्रतीकात्मक तस्वीर
बच्ची की मां ने आरोपी दीपक को बच्ची के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखकर शोर मचा दिया। तब आस पड़ोस के लोग इकट्‌ठा हो गए। लोगों ने पकड़कर पहले दीपक को पीटा और फिर उसे पुलिस को सौंप दिया।

सूचना मिलने पर मुरलीपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को पकड़कर ले गई। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी दीपक शादीशुदा है। वह जयपुर के वीकेआई एरिया में एक फैक्ट्री में जॉब करता है। कुछ दिनों पहले ही उसने अपनी गर्भवती पत्नी को अपने गांव बिहार भेजा था। तब से यहां अकेला रह रहा है। वह चंपारन जिले का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed