फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Police was looking for Munnabhai for a year, now caught in jaipur

एक साल से मुन्नाभाई की तलाश में थी पुलिस, अब पकड़ा गया

Fri, 18 Aug 2017 05:27 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Fri, 18 Aug 2017 05:27 PM IST
विज्ञापन
Police was looking for Munnabhai for a year, now caught in jaipur
examination hall - फोटो : Demo pic
मुन्नाभाई की तलाश में पुलिस ने एक साल में कई जगह खाक छान मारी। वहीं, मुन्नाभाई भी बचने को इधर उधर छिपता रहा। लेकिन कहते है ना कि कानून के हाथ लंबे होते है सो मुन्ना भाई पुलिस की गिरफ्त में आ ही गया। यह मामला है राजधानी जयपुर का। जहां पुलिस कमिश्नरेट के पश्चिम जिले में हरमाड़ा थाना पुलिस ने आरोपी दरब सिंह मीणा को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


डीसीपी पश्चिम अशोक गुप्ता ने बताया कि वह सवाईमाधोपुर जिले के वजीरपुर तहसील में गांव बड़ोदा का रहने वाला है। पिछले साल 21 नवंबर को हरमाड़ा इलाके में बालाजी इंजीनियरिंग कॉलेज में बैंक पीओ की परीक्षा थी। जिसमें मुख्य परीक्षार्थी आरोपी दरब सिंह की जगह दौसा जिले में सिकंदरा स्थित गांव काला खोह का रहने वाला राजकुमार मीणा परीक्षा देने पहुंचा था।
विज्ञापन


लेकिन राजकुमार रंगे हाथों पकड़ा गया था। वहीं, इसकी भनक लगने पर परीक्षा केंद्र के बाहर मौजूद असली अभ्यर्थी दरब सिंह मौका पाकर भाग गया। तब से पुलिस को दरब सिंह की तलाश थी। उसे पकड़ने के लिए थानाप्रभारी लखनसिंह खटाणा के नेतृत्व में हैडकांस्टेबल मोहनलाल व कांस्टेबल अनिल कुमार ने पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडिशनल एसपी रतन सिंह ने बताया कि प्रतियोगी परीक्षा के वक्त असली परीक्षार्थी दरब सिंह परीक्षा केंद्र पर बायोमेट्रिक हाजरी करवाकर किसी बहाने से परीक्षा कक्ष से बाहर चला गया। इसके बजाए फर्जी परीक्षार्थी राजकुमार सिंह उसकी जगह परीक्षा देने बैठ गया। लेकिन उसी दिन परीक्षा खत्म होने पर बायोमेट्रिक हाजरी होने के कारण फर्जी परीक्षार्थी राजकुमार मीणा घबरा गया और भागने लगा। तब संदेह होने पर उसे पीछा कर पकड़ लिया तो असलियत का खुलासा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed