फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   police busted robbery gang in tonk district

अपने शौक के लिए झोंकते थे दूसरों की आंखों में मिर्च, यूं खुला मामला!

Mon, 16 Oct 2017 07:40 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 16 Oct 2017 07:40 PM IST
विज्ञापन
police busted robbery gang in tonk district
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस एक ऐसे गिरोह को पकड़ा है जो दूसरों की आंखों में मिर्च झोंक कर वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


राजस्थान के टोंक में पिछले दिनों एक वारदात हुई, जिसमें बदमाशों ने आंखों में मिर्ची झोंककर एक किराणा व्यापारी के हाथ से रुपए से भरा बैग पार कर लिया। पुलिस ने इस वारदात को अंजाम देने वाले पांच आरोपियों गांव टोरड़ी निवासी घनश्याम उर्फ मल्ला, रामजीलाल उर्फ चिंटा, बनवारी, गोपाल और शंकर को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


गिरोह के सदस्य टोरड़ी गांव के किराणा व्यापारी के यहां गए और सिगरेट मांगी। मौका पाकर इन्होंने उसकी आंखों में मिर्ची झोंक दी और उसका रुपए से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। गिरोह ने आठ साल पहले ज्वैलर्स व मोबाईल की दुकान में भी नकबजनी की वारदात अंजाम देना कबूला है। गिरोह के सदस्य शराब के आदि हैं और इसी शौक को पूरा करने के लिए इस तरह की वारदात को अंजाम देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस आदत ने पकड़वाया

police busted robbery gang in tonk district
demo pic
वारदात के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अवनीश कुमार शर्मा तथा डीएसपी डॉ. हरीप्रसाद सोमानी ने इसके लिए विशेष टीम बनाई।

इस दौरान जांच में सामने आया कि शहर में कुछ लोग अनाप शनाप खर्च कर रहे थे। इन पर निगरानी रखी गई और शक पुख्ता होने पर इन्हें अरेस्ट कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी आगे भी इसी तरह की घटना को फिर से अंजाम देने की तैयारी कर रहे थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed