फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   police busted a gang who kills taxi drivers after stealing their cars

टैक्सी किराए पर लेकर ड्राइवर को मौत के घाट उतार देती है ये गैंग

Mon, 23 Oct 2017 01:59 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 23 Oct 2017 01:59 PM IST
विज्ञापन
police busted a gang who kills taxi drivers after stealing their cars
पुलिस की गिरफ्त में हत्याकांड में शामिल बदमाश - फोटो : Amar Ujala
टैक्सी किराए पर लेकर उसके ड्राइवर की हत्या कर देने वाली गैंग का पर्दाफाश हो गया है। दो शातिरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


 अलवर जिले के बहरोड में दस दिन पहले एक टैक्सी ड्राइवर हत्याकांड का खुलासा करते हुए वारदात में लिप्त दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया, जिन्होनें आधा दर्जन से अधिक वारदातों को अंजाम देने की बात कबूल की है।

जानकारी के अनुसार बदमाशों द्वारा जयपुर से एक टैक्सी को किराए पर लेकर उसके चालक रमेशचंद बैरवा 40 वर्ष की हत्या कर दी थी और शव को ठिकाने लगाने की कोशिश के दौरान उनकी गाड़ी एक गड्ढे में फंस गई थी, जिसके बाद बदमाश गाड़ी को वहीं छोड़ कर भाग गए थे।
विज्ञापन


इस मामले में बहरोड़ पुलिस ने दो बदमाशों अलवर के टपूकड़ा क्षेत्र रोहित (24) और सचिन कुमार (22) को गिरफ्तार कर हत्या का खुलासा कर दिया। दोनों बदमाशों द्वारा आधा दर्जन से अधिक चोरी और लूट और हत्या के मामले स्वीकार किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूं देते थे वारदात को अंजाम

police busted a gang who kills taxi drivers after stealing their cars
प्रतीकात्मक तस्वीर
फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी हुई है, जिनसे और भी वारदात खुलने की संभावना है। यह गैंग किराए पर टैक्सी लेकर उसे सुनसान जगह पर लेकर जाती थी और वहां जाकर ड्राइवर का गला घोंटकर हत्या करने के बाद उसे बीमार बताकर उसके परिजन बन जाते थे। बाद में ये बदमाश लाश को दूसरी किसी सुनसान जगह पर ले जाते हैं और वहां शव को ठिकाने लगा देते थे।


बदमाशों द्वारा लाश को ठिाकने लगाए जाने के ऐसे हथकंडो से पुलिस को शव की पहचान और मर्डर की कड़ी जोड़ना बड़ी चुनौती हो जाता था, तब तक आरोपी कार लेकर घटना से दूर भागने में कामयाब हो जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed