{"_id":"5a1c2d7e4f1c1bca678be11f","slug":"police-arrested-two-brothers-for-cheating-at-atm","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो सगे भाइयों का शातिराना अंदाज, एटीएम में करते हैं ऐसे वारदात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो सगे भाइयों का शातिराना अंदाज, एटीएम में करते हैं ऐसे वारदात
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 27 Nov 2017 08:56 PM IST
विज्ञापन
एटीएम
अजमेर की ब्यावर थाना पुलिस ने एटीएम बदलकर ठगी की वारदात अंजाम देने वाले दो सगे भाईयों सहित तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों के कब्जे से एटीएम कार्ड भी जप्त किए गए हैं।
ब्यावर सिटी थानाधिकारी यशवंत सिंह ने बताया कि पिछले कुछ समय से एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने की वारदातें हो रही थी। पीएचईडी कर्मचारी नरपत सिंह रावत के साथ 1लाख 41 हजार रुपए की ठगी हुई थी। इसमें आरोपियों के चेहरे सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गए थे। इसके आधार पर दोनों को उत्तरप्रदेश से गिरफ्तार किया गया है।
पकड़े गए आरोपी उत्तराखंड निवासी अजय राठौड़ और सचिन राठौड़ हैं, जो कि दोनों भाई है। तीसरा आरोपी उत्तरप्रदेश के सहारनपुर का रहने वाला विजेन्द्र कुमार है। आरोपियों ने कबूला कि वह किसी तरह एटीएम कक्ष में घुसकर पिन नम्बर देख लेते हैं। इसके बाद शातिराना अंदाज से उनका कार्ड भी बदल लेते हैं। बाद में वह तुरंत ही अपने खातों में रुपए ट्रांसफर कर लेते हैं। पुलिस को आरोपियों से और भी कई वारदातें खुलने की संभावना है।