{"_id":"598adf174f1c1b79138b4836","slug":"police-arrested-for-fraud","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुटेज ने पकड़वाया आरोपी, खुलने लगी अपराध की कई 'परतें'","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फुटेज ने पकड़वाया आरोपी, खुलने लगी अपराध की कई 'परतें'
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 09 Aug 2017 04:16 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
सीसीटीवी फुटेज से मिले सुराग के आधार पर पुलिस ने राह चलते लोगों को ठगी का शिकार करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
मामला अलवर शहर का है। यहां कोतवाली थाना पुलिस ने लॉटरी का झांसा देकर ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पिछले दिनों विष्णुदत्त शर्मा निवासी आर्य नगर बैंक से 15 हजार रुपए निकाल कर अपने घर जा रहा था, तभी आरोपी प्रेमप्रकाश आया और उसे बहरोड जाने का रास्ता पूछने लगा।
बातों ही बातों में आरोपी ने विष्णुदत्त शर्मा को लॉटरी निकलने का झांसा देकर फंसा लिया और उससे 15 हजार लेकर फरार हो गया। इस मामले की रिपोर्ट कोतवाली थाने में दर्ज करवाने के बाद पुलिस के द्वारा आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। कुछ फुटेज में आरोपी की पहचान हुई।
इन फुटेज के आधार पर कोतवाली थाना पुलिस ने आरोपी प्रेम प्रकाश निवासी परिसर बरवाड़ा हाल निवासी खेरतल को गिरफ्तार किया है। जिसके द्वारा अलवर और जयपुर में कई लोगों को ठगने की वारदात कबूल की है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।