फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Police arrested 63 suspects

जयपुर: धरपकड़ अभियान, 63 संदिग्धों को किया गिरफ्तार

Sat, 24 Jun 2017 05:55 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 24 Jun 2017 05:55 PM IST
विज्ञापन
Police arrested 63 suspects
पु‌ल‌िस
जयपुर शहर में पुलिस ने संदिग्ध लोगों की धरपकड़ का अभियान चला कर 60 से ज्यादा को गिरफ्तार किया है।  
विज्ञापन


जयपुर में अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने संदिग्धों की धरपकड़ का अभियान चला रखा है। आज शहर के विद्याधर नगर थाना इलाके में यह अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस की टीम ने क्षेत्र की कच्ची बस्तियों में रह रहे लोगों के निवास संबंधी दस्तावेजों की जांच की गई। इस दौरान 63 लोग अपनी पहचान के पुख्ता दस्तावेज नहीं दिखा पाए, पुलिस नेउन्हें गिरफ्तार कर लिया। एक अभियान के दौरान इतनी बडी संख्या में लोगों की गिरफ्तारी को देखते हुए इलाके में हलचल मच गई।

 

प्रोपर्टी विवादों पर नजर

Police arrested 63 suspects
police - फोटो : Demo Pic
गौरतलब है कि हाल ही में मुरलीपुरा इलाके में महिलाओं की चैन तोड़ने की वारदात हुई है। वहीं बजाज नगर में कपड़ा व्यवसायी के घर कच्छा बनियान गिरोह ने हाथ साफ दिए थे। ऐसी कई घटनाओं के मद्देनजर जांच अभियान चलाए जा रहे हैं।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शहर में प्रोपर्टी से जुड़े विवादों में भी इस तरह के कई लोगों की संलिप्तता सामने आई है। प्रोपर्टी विवादों में ये लोग शामिल होते हैं। अभियान में जांच के दौरान कई लोग संदिग्ध भी नजर आए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed