{"_id":"5a12d74b4f1c1b71548be318","slug":"pick-up-vehicle-and-cash-theft-in-sikar","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों का उत्पात, पिकअप गाड़ी सहित लाखों पर किया हाथ साफ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों का उत्पात, पिकअप गाड़ी सहित लाखों पर किया हाथ साफ
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 20 Nov 2017 07:14 PM IST
विज्ञापन
चोरी के बाद बिखरा सामान
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीकर में चोर कई स्थानों पर हाथ साफ कर पिकअप सहित लाखों के सामान व नकदी उड़ा ले गए। चोरी के ये वारदात दांतारामगढ कस्बे में बीती देर रात हुईं।
जानकारी के अनुसार, चोरों ने पहले एक बाड़े से पिकअप गाड़ी को चोरी किया और बाद में एक गोदाम का ताला तोड़ मूंग की बोरियां लेकर फरार हो गए। सुबह चोरी की सूचना मिलने पर दांतारामगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ितों की शिकायत के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू की। इसी तरह सीकर शहर के उद्योग नगर थाना इलाके के राधाकिशनपुरा में चोरों ने बीती रात को ओमप्रकाश के घर को निशाना बनाया। चोर यहां से अलमारी में रखे 20 हजार नगदी और सोने—चांदी के जेवरात ले गए। सुबह परिजनों ने पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी।