{"_id":"5a01a2654f1c1bd1408b5152","slug":"people-caught-a-thief-in-jaisalmer-and-got-4000-rupees-back","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी पकड़ी गई तो यूं नौटंकी करने लगा चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी पकड़ी गई तो यूं नौटंकी करने लगा चोर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 07 Nov 2017 05:44 PM IST
विज्ञापन
चोर को देखने जमी भीड़ और इनसेट में चोर
- फोटो : अमर उजाला
स्वर्णनगरी जैसलमेर में रंगे हाथों पकडे गए एक चोर की आज जमकर धुनाई हुई और फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। वहीं पुलिस चोर से पूछताछ कर रही है।
जानकारी के अनुसार आज दोपहर बाद शहर के अमरसागर की पोल के समीप अचानक एक युवक के पीछे लोग भागते हुए नजर आए। प्रत्यक्षदर्शी एक बार तो समझ ही नहीं पाए कि आखिर माजरा क्या है। वहीं, अचानक आगे भाग रहा युवक नीचे गिर गया और बेहोशी का नाटक कर अपना शर्ट उतार दिया। इतने में पीछे भागकर आए रहे चार युवकों ने उसे पकड़ा और उसकी धुनाई की।
बाद में मालूम हुआ कि आगे भागने वाला युवक एक चोर था, जो कि अमरसागर गेट के बाहर की दुकान से एक युवक की जेब से करीबन चार हजार रुपए लेकर भागा था। चोर के पास से चोरी की गई राशि बरामद कर ली गई। वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने चोर को पुलिस को सुपुर्द कर दिया। अब पुलिस चोर से पूछताछ कर रही है ।